बोधगया को पॉलीथिन मुक्त करने पर नपं बोर्ड की मुहर
Updated at : 01 Aug 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

बोधगया : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया नगर क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करने पर नगर पंचायत के बोर्ड ने मंगलवार को मुहर लगा दी है. अब इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा व लोगों से पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने की गुजारिश की जायेगी. इसके लिए नुक्कड़ नाटक के साथ ही माइकिंग व अन्य दूसरे […]
विज्ञापन
बोधगया : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया नगर क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करने पर नगर पंचायत के बोर्ड ने मंगलवार को मुहर लगा दी है. अब इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा व लोगों से पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने की गुजारिश की जायेगी. इसके लिए नुक्कड़ नाटक के साथ ही माइकिंग व अन्य दूसरे माध्यमों से प्रचार किया जायेगा. लोगों को पॉलीथिन के कारण होनेवाली परेशानियों से भी अवगत कराया जायेगा.
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आहूत बोर्ड की बैठक में निर्णय किया गया कि आगामी पितृपक्ष मेले के दौरान बोधगया क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा व पिंडदानियों के लिए जगह-जगह पर पीने के लिए आरओ की व्यवस्था की जायेगी. बोधगया में इस दौरान बस पड़ावों व अन्य स्थलों पर लाइट की मुकम्मल व्यवस्था किये जाने पर भी सहमति बनी है. इसके अलावा ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के साथ ही सात निश्चय योजना के अंतर्गत सभी वार्डों में आमसभा से चयनित योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गयी.
बैठक में विकास मित्रों के कार्यकलाप व कर्मचारी संघ के मांग संबंधी आवेदन पर भी चर्चा की गयी. इस बीच पिछले दिनों स्टैंडिंग कमेटी द्वारा बोधगया नगर पंचायत को नगर परिषद में उत्क्रमित किये जाने के निर्णय को भी बोर्ड की मंजूरी प्रदान की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बेलमंती देवी ने की. बैठक में उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, पार्षद रामसेवक सिंह, सुमिरा गुप्ता, मनोज साव, विनोद सिंह, चंदेश्वर यादव सहित विधान पार्षद के प्रतिनिधि संजय यादव, कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार व अन्य पार्षद शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




