डेंगू-चिकुनगुनिया की मुफ्त जांच के साथ मिलेंगी दवाएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : बारिश के साथ ही डेंगू और चिकुनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को पहले से ही इन बीमारियों के संबंध में सतर्क करने का प्रयास कर रहा है. बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति कैंपस से इन बीमारियों की जानकारी देने वाले प्रचार वाहन (रिक्शा) को रवाना किया गया. […]
विज्ञापन
गया : बारिश के साथ ही डेंगू और चिकुनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को पहले से ही इन बीमारियों के संबंध में सतर्क करने का प्रयास कर रहा है. बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति कैंपस से इन बीमारियों की जानकारी देने वाले प्रचार वाहन (रिक्शा) को रवाना किया गया.
डीपीएम मनीष कुमार ने इन सभी वाहनों को रवाना किया. उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर ये सभी प्रचार वाहन शहर के अलग-अलग वार्डों में घूमेंगे. इन गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगा है, जिसकी मदद से डेंगू व चिकुनगुनिया के बारे में जानकारी दी जायेगी, साथ ही पर्चे भी बांटे जायेंगे. डीपीएम ने बताया कि डेंगू व चिकुनगुनिया के लिए जांच सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है.
उन्होंने कहा कि इस मौसम में इन दोनों बीमारियों का खतरा अधिक होता है. बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे, जोड़ों में दर्द, उल्टी के साथ खून के आने की समस्या हो, तो बिना देर किये जय प्रकाश नारायण या मगध मेडिकल काॅलेज में पहुंचे. यहां जांच के साथ दवाएं उपलब्ध हैं. डीपीएम ने बताया कि इन बीमारियों के बारे में व सरकारी स्तर पर इलाज के संबंध में अधिक जानकारी लेने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कंट्रोल रूम में 104 (टाॅल फ्री) नंबर डायल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










