2 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ भीड़ ने पहले जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन

गया : बिहार के गया शहर के विष्णुपद थाना अंतर्गत माडनपुर मुहल्ले में दो वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने आज कथित रूप से दुष्कर्म किया. विष्णुपद थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए जय प्रभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उदय ने बताया कि आरोपी साजन […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया शहर के विष्णुपद थाना अंतर्गत माडनपुर मुहल्ले में दो वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने आज कथित रूप से दुष्कर्म किया. विष्णुपद थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए जय प्रभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उदय ने बताया कि आरोपी साजन के बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने पर आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हंगामा करने के आरोप में आरोपी के एक भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. उल्लेखनीय है कि गया जिला के कोच थाना क्षेत्र में गत 13 जून को एक चिकित्सक के सामने उनकी पत्नी और पुत्री के साथ सड़क लुटेरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन