20 चलंत शौचालयों की होगी खरीद, पांच तैयार होकर आये

Updated at : 05 Jul 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
20 चलंत शौचालयों की होगी खरीद, पांच तैयार होकर आये

पितृपक्ष मेले व बड़े नेताओं की रैलियों में पड़ती है जरूरत गया : हर वर्ष जरूरत पड़ने पर पितृपक्ष मेला व अन्य अवसर पर नगर निगम को चलंत शौचालय दूसरे निकाय क्षेत्रों से मंगवाना पड़ता था. इस परेशानी से बचने के लिए 20 चलंत शौचालय की खरीदने का निर्णय लिया गया है. इसमें पांच शौचालय […]

विज्ञापन

पितृपक्ष मेले व बड़े नेताओं की रैलियों में पड़ती है जरूरत

गया : हर वर्ष जरूरत पड़ने पर पितृपक्ष मेला व अन्य अवसर पर नगर निगम को चलंत शौचालय दूसरे निकाय क्षेत्रों से मंगवाना पड़ता था. इस परेशानी से बचने के लिए 20 चलंत शौचालय की खरीदने का निर्णय लिया गया है. इसमें पांच शौचालय नगर निगम में तैयार होकर आ गया है. अब किसी रैली या फिर मेला आदि के मौके पर जगह-जगह चलंत शौचालय लगा कर लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने में नगर निगम को परेशानी नहीं होगी. पिछले दिनों बोर्ड की बैठक में जगह-जगह सामुदायिक शौचालय बनाने के साथ चलंत शौचालय की खरीदने का निर्णय लिया गया था. जानकारों का कहना है कि निगम में अगर रखरखाव की व्यवस्था ढंग की होगी, तो चलंत शौचालयों का लाभ लोगों को मिलेगा. अन्यथा कुछ ही दिनों में पहले की तरह ये शौचालय भी खराब व बर्बाद हो जायेंगे.
नहीं है रखने के लिए शेड : निगम कार्यालय परिसर, स्टोर, विकास शाखा में किसी जगह पर गाड़ियों व अन्य संसाधनों को रखने के लिए शेड अब तक नहीं बनाया गया है. इन जगहों पर करोड़ों रुपये के खरीदे गये सामान व गाड़ियों को खुले में रखा गया है. कई सामान व गाड़ियां पहले भी बर्बाद हो चुकी हैं. इतना ही नहीं, दंडीबाग जलापूर्ति केंद्र में करोड़ों रुपये के मोटर, तार, पाइप, चापाकल के सामान आदि भी खुले में रखे गये हैं. बताया जाता है कि शेड बनाने के लिए प्रस्ताव करीब दो वर्ष पहले से बोर्ड में पारित है, लेकिन अब तक यहां काम नहीं लगाया जा सका है.
हो सकती है कमाई भी
मेला व अन्य मौकों को छोड़ खाली दिनों में चलंत शौचालय के माध्यम से निगम कमाई भी कर सकता है. जानकारों का कहना है कि शौचालय को बस स्टैंड के पास या फिर सुबह में विभिन्न चौक-चौराहों पर लगा कर फिक्स रेट के तहत कमाई भी की जा सकती है. यहां हर सुबह कई चौक-चौराहों पर अहले सुबह राजमिस्त्री व लेबर आकर जमा हो जाते हैं. ये लोग समुचित जगह नहीं मिलने के कारण शौच के लिए खुले में जाते हैं. कमाई के साथ-साथ खुले में शौच जाने के लिए मजबूर लोगों को मुक्ति भी मिल सकती है.
लोगों को मिलेगी सुविधा
चलंत शौचालय निगम में आने के बाद पितृपक्ष मेला व अन्य मौकों पर लोगों को सुविधा होगी. निगम इस बार बार कृत संकल्पित है कि जनसुविधाओं से किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा. खुले में शौच से मुक्ति के लिए शहर में दर्जनों जगहों पर सामुदायिक शौचालय बनाने के काम जल्द शुरू किये जायेंगे. इसके साथ व्यक्तिगत शौचालय का काम अंतिम दौरा में है. कुछ ही दिनों में नगर निगम का इलाका अलग दिखने लगेगा.
वीरेंद्र कुमार, मेयर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन