शहर में खाली जगहों पर हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन मौन
गया : शहर में जिला प्रशासन व नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने इस बात को लेकर अब तक तत्परता नहीं दिखायी है कि अतिक्रमण को शुरू में ही नियंत्रित कर लिया जाये. शहर में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर स्थायी-अस्थायी दुकानें खोल ली गयी हैं. बाद में यही […]
गया : शहर में जिला प्रशासन व नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने इस बात को लेकर अब तक तत्परता नहीं दिखायी है कि अतिक्रमण को शुरू में ही नियंत्रित कर लिया जाये. शहर में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर स्थायी-अस्थायी दुकानें खोल ली गयी हैं. बाद में यही अतिक्रमणकारी जाम व अन्य समस्याओं के कारण बनते हैं. शहर के मिर्जा गालिब मोड़ से डेल्हा पुल तक सड़क किनारे सैकड़ों दुकानें खोल ली गयी हैं. दुकानों के डिजाइन को देख कर नहीं लगता कि यहां पर दुकानें अतिक्रमण कर बनायी जा रही है. यहां पर लोहे के प्लेट से स्थायी तौर पर दुकानें बनायी गयी हैं.
शाम होते ही यहां सड़क के बीच तक खरीदारों की भीड़ लगी रहती है. इतना ही नहीं फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे एक ओर बने फुटपाथ पर टेबल कुर्सी लगाकर फास्ट फूड की दुकानें लगायी जाती हैं. यहां चारों तरफ से गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है. लोगों ने बताया कि हर रोज यहां एक नयी दुकान खोली जा रही है. इस रोड से हर रोज अधिकारियों का आना-जाना होता है. लेकिन, किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता. कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से की है. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए