आज से नगर निगम के कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 5:32 AM

विज्ञापन

गया : विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. हड़ताल के एक दिन पहले कर्मचारियों ने बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले गुरुवार को जुलूस निकाला और निगम प्रशासन का निगम कार्यालय परिसर में पुतला दहन किया. इस माैके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन
गया : विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. हड़ताल के एक दिन पहले कर्मचारियों ने बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले गुरुवार को जुलूस निकाला और निगम प्रशासन का निगम कार्यालय परिसर में पुतला दहन किया. इस माैके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए फेडरेशन के जिला महासचिव अमृत प्रसाद ने कहा कि स्थायी व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चार माह के बकाये वेतन भुगतान, दैनिक मजदूरों को 775 रुपये व ड्राइवर को 850 रुपये करने आदि मांगों को लेकर कई बार निगम प्रशासन से बात हो चुकी. लेकिन, अब तक इसका समाधान नहीं निकल सका है.
कर्मचारियों के मामले में निगम प्रशासन पूरी तौर से भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है. उन्होंने कहा कि पहले से बहाल कर्मचारियों को वेतन दिया नहीं जा रहा है उसके बाद भी नये कर्मचारियों की बहाली के लिए टीआइ परेड, पुराने कर्मचारी को काम से निकालने की धमकी व बड़ी संख्या में नयी बहाली का खेल खेला जा रहा है. निगम प्रशासन के इस रवैये से कर्मचारियों में विद्रोह की स्थिति बनी हुई है. इस मौके पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव वचन शर्मा, हरिनंदन शर्मा, अशोक राम, बालकेश्वर भगत व सुगंध कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन