हैवानियत! डायन बिसाही के आरोप में महिला को कपड़े में लपेट जिंदा जलाया,जांच करने गयी पुलिस पर भी किया हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2022 8:08 PM
Gaya में डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाकर मार देने का मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत अंर्तगत पचमह गांव में शनिवार को डायन-भूत का आरोप लगाकर एक महिला को जिंदा जलाकर मार डाला. वहीं, उसके घर में भी आग लगा दी गयी.
Gaya में डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाकर मार देने का मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत अंर्तगत पचमह गांव में शनिवार को डायन-भूत का आरोप लगाकर एक महिला को जिंदा जलाकर मार डाला. वहीं, उसके घर में भी आग लगा दी गयी. मृतक महिला की पहचान अर्जुन दास के पत्नी हेमंती देवी 35 वर्ष के रूप में किया गया है. वहीं, उपद्रवियों ने हेमंती देवी की हत्या के बाद उसके घर में आग लगा दिया. साथ ही घर के सारे सामान मोटरसाइकिल, साइकिल सहित अनाज व मुर्गी को भी आग के हवाले कर दिया.
घर में अन्य महिला श्यामसुदर देवी पति विजय दास व बेदंती देवी पति बिन्देश्वर दास को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. इसमें पुरुष वर्ग के लोगों ने मैगरा थाना भागकर जान बचायी. इस घटना की सूचना मिलते ही मैगरा थाने की पुलिस को भी उपद्रवियों ने नहीं छोड़ा. पुलिस दल पर भी हमला बोल दिया. अंत में पुलिस जान बचाकर भागी, थाना की गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद मैगरा व भदवर थाना की संयुक्त कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हुई.
पचमह गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले 35 वर्षीय परमेश्वर भारती की मौत हो गयी. इस मौत के बाद अंधविश्वास में परमेश्वर भारती के विधवा सरोज देवी व अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेमंती देवी ने ही जादू-टोना कर मेरे पति की जान से मार दी. इसी केा लेकर काफी दिनों तक इन दोनो घर से झगडा होता रहा. शनिवार को इसी बात को लेकर पचमह सामुदायिक भवन मे पूरे गांव के लोगों ने पंचायत प्रतिनिधि के उपस्थिति में बैठक किया गया. बैठक में कुछ झारखंड के भी अेाझा -गुणी आये हुए थे. इस बैठक के बाद ही उपद्रवियों ने हेमंती देवी के घर पर हमला बोल दिया व जिंदा जलाकर हत्या कर दी. मृतक के परिजन विन्देश्वर दास ने बताया कि सैकडो की संख्या मे महिला व पुरूष उपद्रवी थे, जेा घटना केा अंजाम दिया है. इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया है.
डायन-भूत के आरोप में पचमह गांव में महिला केा जलाकर जान मारने के बाद मृतक महिला देवंती देवी उर्फ रीता देवी के पडोस के बाद सारे लोग घर छोड़ कर भाग गये हैं. मृतक महिला के पुत्र सोनु कुमार व अमित कुमार ने इमामगंज डीएसपी मनोज राम को जानकारी दिया कि घटना के सुबह शिवालय में पंचायत होनी थी. परंतु किसी कारणवश सामुदायिक भवन में पंचायत बुलाया गया. पंचायत में सेवरा पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. वार्ड सदस्य ने आकर हमलोगों को पंचायत में चलने को कहा. पंचायत में हमसभी परिवार गये. इसी बीच कुछ ओझा गुणी के काम करने आये व्यक्ति बहाना बनाकर भाग गया. इसी बीच सारे भीड मेरे घर पर आकर घेर लिया व मेरी मं छत पर थी. उसे उतार कर उसके साथ मारना पीटना शुरू कर दिये. घर में रखे कपडा व लकडी मेरी मां के ऊपर डाल कर आग के हवाले कर दिया. इससे उनकी मां की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र सोनु कुमार ने आगे बताया कि हम व पिताजी भाग कर मैगरा थाना को सूचना दिया. तब अपनी जान बचायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










