Gaya News: गया में स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख नगद समेत साढ़े सात लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2022 3:42 PM
गोली जितेंद्र के पैर में लगी है. जिससे वह जख्मी होकर वहीं पर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी दौड़े थे. लेकिन, इससे पहले ही अपराधियों ने पैसा से भरा बैग लेकर फरार हो गए. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार के गया में हथियारबंद अपराधियों ने सोना चांदी व्यवसायी से पांच लाख नगद समेत साढ़े सात लाख रूपया लूट लिया. लूट पाट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.जख्मी की पहचान औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बीघा गांव निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जितेंद्र अपने लूना से पैसा लेकर आ रहा था. इसी क्रम में मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने पहले उसे रुकवाया. वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही अपराधियों ने उसके बैग छीनने लगे. इसका उसने जब विरोघ किया तो उन लोगों ने गोली चला दी. गोली जितेंद्र के पैर में लगी है. जिससे वह जख्मी होकर वहीं पर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी दौड़े थे. लेकिन, इससे पहले ही अपराधियों ने पैसा से भरा बैग लेकर फरार हो गए. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










