गंगा में उफान से बिहार में बढ़ रही बाढ़ को लेकर चिंता, मनेर दियारा के गांवों में घुसा पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2022 7:40 PM
Bihar flood: पटना के मनेर इलाके के दियारा स्थित दो गांव महावीर टोला और छिहत्तर के सड़क पर अचानक बाढ़ का पानी चढ़ गया. जिसके कारण दोनों गांव के सड़क बाढ़ के पानी से डूब गया और यातायात बाधित हो गया.
पटना: शुक्रवार को मनेर इलाके के दियारा स्थित दो गांव महावीर टोला और छिहत्तर के सड़क पर अचानक बाढ़ का पानी चढ़ गया. जिसके कारण दोनों गांव के सड़क बाढ़ के पानी से डूब गया और यातायात बाधित हो गया. मनेर शहरी इलाके से जुड़ने वाले दोनों गांव के लाइफ लाइन सड़क प्रभावित हो चुकी है. लगभग 2000 की आबादी वाली दोनों गांव के लोगों को आने जाने में समस्याएं हो रही है.
लोग बाढ़ के पानी में घुस कर आने जाने को विवश हो चुके हैं. लोगों ने बताया की गंगा और सोन नदी की जलस्तर लगातार बढ़ोतरी की ओर है. जिसके कारण महावीर टोला और छिहत्तर गांव को जोड़ने वाली सड़क का बाढ़ के पानी से डूब चुकी है. इसके अलावा रात तक इन गांव के अलावे दियारा के अन्य गांव के सड़क पर भी बाढ़ का पानी चढ़ने और डूबने के कारण लोगों को समस्या का सामना शनिवार से करना पड़ सकता है.

बता दें कि गंगा व सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते मनेर दियारा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है. दियारे के दो गांव छिहत्तर व महावीर टोला गांव का तो संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है, जिससे इन दोनों गांवों की आबादी नाव पर आश्रित हो गई है. बता दें कि अगर गंगा नदी के जलस्तर में ऐसे ही जलस्तर की बढ़तरी होते रही तो बाढ़ का पानी मनेर-हल्दी छपरा-छिहत्तर-रामपुर की सड़कों पर भी चढ़ जाएगा. इधर गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की निगाह भी जमी है और सभी तटवर्ती इलाकों का आकलन किया जा रहा है. राहत व बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










