बिहार के कुख्यात नेहाल समेत डकैत गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, पटना में उखाड़े थे 9 एटीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2023 10:16 PM
डकैत गिरोह ने 2017 में पटना में आठ एटीएम को उखाड़ कर चोरी कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने उसी साल नेहाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह चार साल बाद जेल से जमानत पर छूटा और वर्ष 2022 में फिर अपने गिरोह को सक्रिय कर दिया. इसके बाद कंकड़बाग में एटीएम उखाड़ लिया था.
पटना के फुलवारीशरीफ में वर्ष 2022 में कई ज्वेलरी दुकान, मेडिकल स्टोर में हुई लूटपाट और कंकड़बाग के साथ अन्य थाना इलाकों में एटीएम उखाड़ कर ले भागने के मामले में फरार चल रहे गिरोह के सरगना समेत समेत चार डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये अपराधियों में फुलवारीशरीफ के मुर्गियाचक निवासी नेहाल, नालंदा के इस्लामपुर निवासी श्याम कुमार उर्फ सुमन कुमार सौरभ, मसौढ़ी गोविंदचक निवासी रंजन कुमार व जहानाबाद के सिकरिया गांव निवासी रवि कुमार शामिल है. इन लोगों के पास से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गयी है. बाइक बेऊर इलाके से चोरी की गयी है.
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं. इन सभी को पटना पुलिस की टीम ने फुलवारीशरीफ के गोलंबर के पास लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के क्रम में पकड़ लिया. इन सभी के खिलाफ में पटना के अलग-अलग थानों के साथ ही जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर, बक्सर में भी केस दर्ज हैं.
पुलिस की पूछताछ में इन अपराधियों ने जानकारी दी है कि ये लोग एक ज्वेलरी दुकान को लूटने की फिराक में थे और पुलिस को भनक लग गयी. इसके बाद पकड़ लिया गया. इस गिरोह पटना-भोजपुर मार्ग में एक ट्रक को लूटने की साजिश की थी. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ में पहले से कई केस दर्ज हैं. इन सभी को फुलवारीशरीफ इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
गिरोह ने 2017 में पटना में आठ एटीएम को उखाड़ कर चोरी कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने उसी साल इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह चार साल बाद जेल से जमानत पर छूटा और वर्ष 2022 में फिर अपने गिरोह को सक्रिय कर दिया. इसके बाद कंकड़बाग में इंडीकैश के एटीएम को उखाड़ लिया था. नेहाल एटीएम उखाड़ने वाले गैंग मेवाती और कुरैशी के साथ भी काम कर चुका है. इसके गिरोह में शामिल रवि नाम का अपराधी नर्सिंग होम में काम चुका है. रवि के कहने पर ही गिरोह के सदस्य अपने पास हॉस्पिटल स्टाफ का ड्रेस रखते थे. ये जहां भी घटना को अंजाम देते, ड्रेस साथ लेते जाते. और, घटना करने के बाद उसी ड्रेस को पहन कर आसानी से निकल जाते थे. नेहाल ने कंकड़बाग के साथ ही फुलवारीशरीफ, दीघा और भोजपुर में किराये का कमरा ले रखा था. पुलिस जब खोजती तो यह अपने ठिकाने पर भूमिगत हो जाता था.
Also Read: पटना के कोर्ट में की शादी, फिर काटा पति का प्राइवेट पार्ट, जानिए किस बात से थी नाराज
नवंबर 2022 में राष्ट्रीय गंज के शिवाय मेडिको स्टोर फुलवारीशरीफ में लूट, अनीसाबाद बाइपास में मेडिकामेंट मेडिकल स्टोर में लूट, फुलवारीशरीफ में स्थित मां मेडिको मेडिकल स्टोर व मां संतोषी ज्वेलर्स में लूट, गर्दनीबाग के शिव शंकर ज्वेलर्स व श्री राधेश्याम ज्वेलर्स में लूट आदि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










