बेगूसराय में वन विभाग की टीम ने 12 कुत्तों को मार गिराया, जानें क्या है मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2022 12:17 AM
बेगूसराय के दियारा इलाके में आदमखोर कुत्तों पर शिकंजा कसने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग पटना की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को बछवाड़ा पहुंची. इस दौरान टीम ने बछवाड़ा, भिखमचक, अरबा व कादराबाद पंचायत के बहियार में पहुंचकर 12 कुत्तों को मार गिराया.
बेगूसराय (बछवाड़ा): थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में आदमखोर कुत्तों पर शिकंजा कसने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग पटना की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को बछवाड़ा पहुंची. टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद अभियान चलाया.
इस दौरान टीम ने बछवाड़ा, भिखमचक, अरबा व कादराबाद पंचायत के बहियार में पहुंचकर 12 कुत्तों को मार गिराया. अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बछवाड़ा व भगवानपुर में विगत कई माह से आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा था, जिसको लेकर पटना से वन एवं पर्यावरण विभाग के शक्ति कुमार को टीम के साथ बछवाड़ा बुलाया गया है.
पर्यावरण विभाग के अधिकारी ने बताया कि टीम ने कुत्तों को मारना शुरू कर दिया है. उम्मीद है कि एक-दो दिन में आवारा कुत्तों को समाप्त कर दिया जायेगा. इसके बाद टीम वापस लौट जायेगी. बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों में आवारा कुत्तों ने सात लोगों की बाजान ले ली है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जख्मी कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










