ePaper

बिहार में कोरोना संक्रमण से पांच मरीजों की मौत, पांच जिलों में नहीं मिले नये संक्रमित

Updated at : 23 Jun 2021 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना संक्रमण से पांच मरीजों की मौत, पांच जिलों में नहीं मिले नये संक्रमित

मंगलवार को पटना के सरकारी अस्पतालों में चार मारीजों की कोरोना से मौत हो गयी. आइजीआइएमएस में एक वृद्धा सहित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया. वहीं, एनएमसीएच और एम्स में एक-एक मरीज की जान चली गयी. पीएमसीएच में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.

विज्ञापन

पटना. मंगलवार को पटना के सरकारी अस्पतालों में चार मारीजों की कोरोना से मौत हो गयी. आइजीआइएमएस में एक वृद्धा सहित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया. वहीं, एनएमसीएच और एम्स में एक-एक मरीज की जान चली गयी. पीएमसीएच में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.

आइजीआइएमएस में वर्तमान में 149 मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं. इसमें 23 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं. वर्तमान में यहां 26 बेड खाली हैं. वहीं, पीएमसीएच में 11 मरीजों का इलाज आइसीयू में चल रहा है. दोनों अस्पताल मिलाकर 160 मरीजों का इलाज ऑक्सीजन बेड पर किया जा रहा है.

पांच जिलों में नहीं मिले नये कोरोना संक्रमित

राज्य के पांच जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान नये कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं. इस दौरान राज्य 34 जिलों में संक्रमितों की संख्या घटकर अब 268 पर आ गयी है.

जिन जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये हैं उसमें बांका, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर और रोहतास जिले शामिल हैं. इधर, पटना जिले में सर्वाधिक 55 नये संक्रमित पाये गये हैं. राज्य के 27 जिलों में 10 या उससे कम नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन