मोतिहारी में स्वर्ण व्यवसायी पर फायरिंग, आभूषण से भरे बैग लूट भागे लुटेरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2023 1:26 PM
लुटेरों के अंदर पुलिस और कानून का खौफ खत्म हो रहा है. बेखौफ लुटेरों ने ऐसी ही एक वारदात को मोतिहारी में अंजाम दिया है. जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह के पास करीब आधा दर्जन की संख्या में रहे लुटेरों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण लूट लिया.
मोतिहारी. बिहार में लूट की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. लुटेरों के अंदर पुलिस और कानून का खौफ खत्म हो रहा है. बेखौफ लुटेरों ने ऐसी ही एक वारदात को मोतिहारी में अंजाम दिया है. जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह के पास करीब आधा दर्जन की संख्या में रहे लुटेरों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण लूट लिया. बैग में सोने और चांदी के आभूषण थे. लूटपाट के दौरान व्यवसायी सन्नी ने विरोध किया, तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी. इससे वह जख्मी हो गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हर दिन की तरह सन्नी सोमवार की देर शाम भी शीतलपुर बाजार से दुकान बंद कर अपने घर बिजुलपुर के लिए निकला था. स्वर्ण व्यवसायी जैसे ही बैरिया डीह के पास पहुंचा, तो घात लगाए लुटेरों ने लूटपाट शुरू कर दी. व्यवसायी सन्नी के विरोध पर लुटेरों ने कनपटी में सटाकर गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने घायल सन्नी कुमार को मोतिहारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही सन्नी के परिजन अस्पताल पहुंचे. सन्नी के पिता ने बताया कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं है. आगे पुलिस की जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि किसने घटना को अंजाम दिया है. पिता ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद सन्नी सभी महंगे आभूषण को घर लेकर आता था. करीब दो किलो चांदी और 60 से 70 ग्राम सोना बैग में था. अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये गये हैं. सन्नी से भी पूछताछ की गयी है. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










