सिवान में क्लासरूम से सड़क तक पहुंची दो छात्राओं की लड़ाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो

Updated:
विज्ञापन

सीवान में दो लड़कियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लड़कियां क्लासरूम से लेकर सड़क तक मारपीट करती दिख रही हैं.

विज्ञापन

सीवान में दो लड़कियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लड़कियां क्लासरूम से लेकर सड़क तक मारपीट करती दिख रही हैं. वायरल वीडियो एक दिन पूर्व शहर के सिसवन ढाला के समीप का बताया जा रजा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉलेज में किसी बात पर लड़कियों की बहस शुरू हुई और फिर देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों के बीच क्लासरूम में लड़ाई शुरू हो गई. लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई जैसे ही कॉलेज की छुट्टी होते ही लड़कियां बाहर निकली तो सड़क पर ही झगड़ना शुरू कर दिया. लड़कियों की इस मारपीट को देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी दौरान किसी ने कैमरे में इस नजारे को कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जो की अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन