Bihar News : महिला के गले से मंगलसूत्र लेकर भागने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: दो दिन पहले इ-रिक्शा पर बैठी दो महिला चोर एक यात्री का मंगलसूत्र व कान से आभूषण समेत 10 हजार रुपये नकदी लेकर भाग निकलीं थी.

विज्ञापन

शहर में दो दिन पूर्व इ-रिक्शा पर बैठ कर जा रही एक महिला के गले का मंगलसूत्र व कान का आभूषण समेत 10 हजार रुपये लेकर भागने वाली महिला चोर को पकड़कर बुधवार को भभुआ थाना लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो दिन पहले महिला चोर ने घटना को दिया था अंजाम

इस मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामावतपुर गांव निवासी राजकुमार गुप्ता की पत्नी सरोज कुमारी ने बताया कि दो दिन पहले भभुआ में एकताचौक से इ-रिक्शा पर बैठकर पूरब पोखरा के लिए जा रही थी, तभी पहले से इ-रिक्शा पर बैठी दो महिला चोर उसके गले का मंगलसूत्र व कान से आभूषण समेत 10 हजार रुपये नकदी लेकर भाग निकलीं. 

महिली ने चोर को पकड़ा 

बुधवार को भी किसी काम से भभुआ आयी थी. जैसे ही इ-रिक्शा पर बैठी, तो चोरी करने वाली महिला को पहचान कर पकड़ लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, पुलिस इस मामले में महिला चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे लोग, बोले- बिजली विभाग दे रहा कनेक्शन काटने की धमकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन