बिहार यूपी बॉर्डर पर एसटीएफ और सहनी गैंग के बीच मुठभेड़, बच्चन सहनी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 28 Mar 2023 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार यूपी बॉर्डर पर एसटीएफ और सहनी गैंग के बीच मुठभेड़, बच्चन सहनी हथियार के साथ गिरफ्तार

बिहार यूपी बॉर्डर पर मुठभेड़ मंगलवार को एसटीएफ और बच्चन सहनी गैंग के बीच मुठभेड़ की खबर है. बच्चन सहनी गैंग और बिहार एसटीएफ के बीच मुठभेड़ में अब तक एक अपराधी को गोली लगी है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन

गोपालगंज. बिहार यूपी बॉर्डर पर मुठभेड़ मंगलवार को एसटीएफ और बच्चन सहनी गैंग के बीच मुठभेड़ की खबर है. बच्चन सहनी गैंग और बिहार एसटीएफ के बीच मुठभेड़ में अब तक एक अपराधी को गोली लगी है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपर थाना क्षेत्र के भवानी छापर में मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में गोपालगंज पुलिस व एसटीएफ ने भवानी छापर गांव से बच्चन सहनी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

एसटीएफ की गोली से एक घायल 

बताया जाता है कि पुलिस और एसटीएफ को यह सूचना मिली थी कि यूपी और बिहार का टॉप मोस्ट वांटेड बच्चन सहनी अपने गैंग के साथ मौजूद है. सूचना मिलते ही बिहार एसटीएफ और हथुआ थाने की पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देखते ही बच्चन सहनी गैंग के गुर्गे फायरिंग करने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गोली लगी है. मोतिहारी एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गोली लगने की बात सामने आयी है.

ज्ञानदेव पूरी हत्याकांड में थी तलाश 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशाल सिंह गिरोह का कुख्यात शूटर लाल बच्चन सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अब तक प्रशासनिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है. मोतिहारी एसपी ने बताया है कि मुठभेड़ खत्म हो चुकी है और गैंग के कई लोग हथियार के साथ गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस को रामाश्रय सिंह और ज्ञानदेव पूरी हत्याकांड में कुख्यात शूटर लाल बच्चन सहनी की तलाश है. इन दोनों हत्याकांड में कुख्यात शूटर लाल बच्चन सहनी को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन