बिहार में इलेक्ट्रिक बस का इंतजार खत्म, मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा परिचालन, फुलवारी में बन रहा चार्जिंग स्टेशन

Updated at : 09 Jan 2021 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में इलेक्ट्रिक बस का इंतजार खत्म, मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा परिचालन, फुलवारी में बन रहा चार्जिंग स्टेशन

गांधी मैदान से बेलीरोड होते दानापुर और गांधी मैदान से फुुलवारी होते पटना एम्स रूट पर शुरुआत में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी.

विज्ञापन

अनुपम कुमार, पटना . मकर संक्रांति या उसके बाद के दो-तीन दिनों में पटना में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा.

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को इसके लिए 10 इलेक्ट्रिक बसें 15 जनवरी तक मिल जायेगी.

गांधी मैदान से बेलीरोड होते दानापुर और गांधी मैदान से फुुलवारी होते पटना एम्स रूट पर शुरुआत में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी.

माह के अंत तक ऐसी 25 बसें पटना में पहुंच जायेंगी और अगले चरण में इन्हें बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी शुरू किया जायेगा.

एक करोड़ से भी अधिक कीमत की इन बसों को खरीदने की बजाय बीएसआरटीसी उसे निर्माता कंंपनी अशोक लीलैंड से किराया पर लेगी.

इसके एवज में मासिक आधार पर प्रति किमी परिचालन के अनुसार उसे किराये का भुगतान किया जायेगा. सभी इलेक्ट्रिक बसें एसी होंगी और सामान्य बसों से अधिक किराया लिया जायेगा.

पहले होगा ट्रायल

शहर में इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप के पहुंचने के साथ ही ट्रायल लिया जायेगा. देखा जायेगा कि एक जगह से दूसरी जगह जाने में इसको कितना समय लगता है. इसके आधार पर तय किया जायेगा कि एक दिन में कितना ट्रिप करवाना है.

फुलवारी में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन बन रहा है जो 15 जनवरी से पहले पूरा हो जायेगा. अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एक बार बैटरी को फुल होने में कितना समय लगेगा.

ट्रायल के दौड़ान चार्जिंग स्पीड को भी टेस्ट किया जायेगा. दो तरह की होंगी इलेक्ट्रिक बसें बीएसआरटीसी के द्वारा नगर सेवा में चलायी जानेवाली इलेक्ट्रिक बसें दो तरह की होंगी.

इनमें एक की लंबाई 12 मीटर होगी जिनमें 47 लोग बैठ सकेंगे जबकि दूसरी तुलनात्मक रूप से थोड़ी छोटी होगी जिसमें 37 लोग बैठ सकेंगे.

शहर होगा प्रदूषणमुक्त

शहर बीएसआरटीसी के प्रशासक श्याम किशोर ने कहा कि को प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिकल बसों की अनुकूल भूमिका को देखते हुए हमने इसे अपनाने का निर्णय लिया है.

पटना के बाद चरणबद्ध ढंग से बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आने वाले शहरों में भी इस सेवा का विस्तार होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन