ePaper

Bakrid 2023: आज अदा की जाएगी बकरीद की नमाज, जानें मुजफ्फरपुर की मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय

Updated at : 29 Jun 2023 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bakrid 2023: आज अदा की जाएगी बकरीद की नमाज, जानें मुजफ्फरपुर की मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय

कंपनीबाग, पक्की सराय चौक, नीम चौक सहित अन्य जगहों पर दिन भर बकरों का बाजार सजा रहा. बाजार में वजन के हिसाब से 15 हजार से एक लाख रुपये तक के बकरे उपलब्ध थे. कुर्बानी की खरीदारी का अंतिम दिन होने के कारण चावल, प्याज, गर्म मसाले सहित अन्य चीजों की बिक्री में भी काफी तेजी रही.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: बकरीद का पर्व गुरुवार को मनेगा. इस कारण बुधवार की सुबह से रात तक बकरों के बाजार में तेजी रही. कंपनीबाग, पक्की सराय चौक, नीम चौक सहित अन्य जगहों पर दिन भर बकरों का बाजार सजा रहा. बाजार में वजन के हिसाब से 15 हजार से एक लाख रुपये तक के बकरे उपलब्ध थे. कुर्बानी की खरीदारी का अंतिम दिन होने के कारण चावल, प्याज, गर्म मसाले सहित अन्य चीजों की बिक्री में भी काफी तेजी रही. कई मुहल्लों की किराना दुकानें रात तक खुली रहीं. रेडिमेड कपड़ा दुकानों में भी कुर्ता-पायजामा सहित बच्चों के कपड़े की खरीदारी के लिए ग्राहकों का तांता लगा रहा. बकरीद को ले मस्जिद कमेटियों ने नमाज का समय जारी किया है.

इन मस्जिदों में सुबह सात बजे से पहले पढ़ी जाएगी नमाज

मदरसा जामे उलूम, मदरसा चौक – सूर्योदय के एक घंटे बाद

मुगल मस्जिद, कुर्बान रोड – सुबह 6 बजे

छोटी बैरिया मस्जिद, बैरिया – सुबह 6.30 बजे

छोटी कल्याणी, मस्जिद – सुबह 6.30 बजे

मदनी एसी मस्जिद, माड़ीपुर – सुबह 6.30 बजे

तेगी जामा मस्जिद – सुबह 6.30 बजे

ईदगाह मदरसा दीनिया गौशिया, इमामगंज – सुबह 6.45 बजे

मस्जिदे अहले हदीस, माड़ीपुर – सुबह 6.45 बजे

हमजा कॉलाेनी मस्जिद, माड़ीपुर – सुबह 6.45 बजे

दारुल उलूम अनवारे मुस्तफा – सुबह 6.45 बजे

Also Read: मुजफ्फरपुर के बैरिया में होगा बस टर्मिनल का निर्माण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
7 से 7:30 के बीच यहां अदा होनी है नमाज

नूरी मस्जिद मदरसा, कन्हौली डीह – सुबह 7 बजे

हजरत बेलाल मस्जिद, कन्हौली – सुबह 7 बजे

मरकजी खानकाह, माड़ीपुर – सुबह 7 बजे

माड़ीपुर चौक् मस्जिद – सुबह 7 बजे

जूरन छपरा ईदगाह – सुबह 7 बजे

नूरी मस्जिद, ब्रह्मपुरा – सुबह 7 बजे

जकरिया कॉलोनी मस्जिद – सुबह 7 बजे

बैरिया मस्जिद – सुबह 7 बजे

चकमुरमुर मस्जिद, दामोदरपुर – सुबह 7 बजे

मस्जिदे इब्राहिमी, कोल्हुआ – सुबह 7 बजे

दारुल उलूम सलमानिकया, चांदनी चौक – सुबह 7 बजे

इमामुद्दीन खां मस्जिद, पक्की सराय रोड – सुबह 7 बजे

मदरसा अर्बिक कॉलेज, ब्रह्मपुरा – सुबह 7.15

ईदगाह वाली मस्जिद, माड़ीपुर – सुबह 7.15 बजे

गौशिया मस्जिद, जूरन छपरा – सुबह 7.30 बजे

बड़ी ईदगाह, गोशाला – सुबह 7.30 बजे

कंपनीबाग जामा मस्जिद – सुबह 7.30 बजे

सादपुरा मिल्की टोला, छोटी ईदगाह – सुबह 7.30 बजे

बैंक रोड मस्जिद – सुबह 7.30 बजे

इन मस्जिदों में नमाज का समय 8 से 9:30 के बीच

तिलक मैदान मस्जिद – सुबह 8 बजे

दामोदरपुर ईदगाह – सुबह 8 बजे

कर्रार साहब की मस्जिद, पक्की सराय – सुबह 8.15 बजे

मस्जिद मीर तसव्वुर अली, पैगंबरपुर – सुबह 8.30 बजे

सोगरा बेगम वक्फ स्टेट शिया मस्जिद, पक्की सराय – सुबह 8.30 बजे

मस्जिदे अब्दुल मुत्तलिब, कोल्हुआ – सुबह 9 बजे

बारहमीनार मस्जिद, हसनचक बंगरा – सुबह 9 बजे

शिया जामा मस्जिद, कमरा मुहल्ला – सुबह 9.30 बजे

भीखनपुर जामा मस्जिद – सुबह 9.30 बजे

शिया मस्जिद, ब्रह्मपुरा – सुबह 9.30 बजे

इमामिया मस्जिद, मोहम्मदपुर मुबारक – सुबह 9.30 बजे

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन