ED, CBI Raids: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के कई नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी

Updated at : 24 Aug 2022 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
ED, CBI Raids: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के कई नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार का विश्वासमत हासिल करने से पहले ही RJD के पांच नेताओं के घर पर CBI raids हुई है. इससे बिहार की राजनीतिक गरमा गई है.

विज्ञापन

सीबीआई (CBI raids) ने आरजेडी के पांच नेताओं के घर पर छापेमारी की है.सीबीआई की यह कार्रवाई बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले की है. इसको लेकर बिहार राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले बिहार में बीजेपी (BJP) का साथ छोड़कर तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) के साथ अपनी सरकार बना ली थी.नई सरकार को आज सदन में विश्वासमत हासिल करना है. CBI ने लालू प्रसाद की पार्टी के चार नेताओं सुनील सिंह (Sunil Singh),अशफाक करीम (Ashfaq Kareem),फैय्याज़ अहमद (Fayyaz Ahmed),सुबोध राय (Subodh Rai) और पूर्व विधायक राजद अबू दोजाना (Abu Dojana) के घर पर छापेमारी की है. सूत्रों का कहना है कि ये सभी नेता आरजेडी के लिए फंड की व्यवस्था करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन