दरभंगा के बाद अब सीतामढ़ी में हुआ डबल मर्डर, महिला और उसके बच्चे का शव जंगल से बरामद

एक साथ दो शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दोनों शवों के सड़े गले शव को गांव के बाहर जंगली इलाके में मिले हैं. मुस्लिम महिला और बच्चे का शव मिलने की बात पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना पुपरी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर बैरबा मौजे की है.
सीतामढ़ी. उत्तर बिहार में हत्याओं की बाढ़ सी आ गयी है. मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर के बाद दरभंगा में दोहरी हत्या की आग ठंडी भी नहीं हुई कि सीतामढ़ी डबल मर्डर से दहल गया है. जिले में मां और उसके बच्चे को मौत के घाट उताकर अपराधियों ने सनसनी फैला दी है. एक साथ दो शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दोनों शवों के सड़े गले शव को गांव के बाहर जंगली इलाके में मिले हैं. मुस्लिम महिला और बच्चे का शव मिलने की बात पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना पुपरी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर बैरबा मौजे की है.
मवेशियों को चरा रहे लोगों ने देखा शव
दरअसल, रविवार की सुबह ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे, तभी उन्हें दुर्गंध जैसा महसूस हुआ. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो दंग रह गये. जंगल में एक पेड़ के नीचे नकाब पहनी महिला और बच्चे का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था. घटनास्थल पर छोटे बच्चे का पैंट, चप्पल और अन्य सामान मिले हैं. ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि बदमाशों ने महिला को झांसा देकर जंगल में लाया होगा और बाद में उसकी और उसके बच्चे की हत्या कर दी होगी.
Also Read: दरभंगा में डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे दादी और पोते की हत्या
शव की अब तक पहचान नहीं
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला और उसके बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है. महिला कौन है और उसकी हत्या क्यों की गई, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले भी इस जगह पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. प्रशिक्षु एसपी दीक्षा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




