रोहतास में पुलिस वाहन और मैजिक में सीधी टक्कर, 6 पुलिस कर्मी समेत कई लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2023 5:46 PM
रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास पुलिस वैन और मैजिक गाड़ी की सीधी टक्कर हुई है. इस हादसे में 6 पुलिस कर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घायलों में 3 पुलिस महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
रोहतास. रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास पुलिस वैन और मैजिक गाड़ी की सीधी टक्कर हुई है. इस हादसे में 6 पुलिस कर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घायलों में 3 पुलिस महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जब मैजिक पुलिस वाहन से टकराई उसी समय मैजिक में पीछे से एक तेज कार भी जा भिड़ी. हालांकि कार में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है. हादसे में गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहां उनका इलाज किया जा रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार सुबह पुलिस वैन जैसे ही पुलिस लाइन से निकल कर मेन रोड पर आयी. सामने से आ रही मैजिक से उसकी सीधी टक्कर हो गई. इससे पुलिस वैन में सवार महिला पुलिस कर्मी श्वेता कुमारी, पुष्पा कुमारी, योगेंद्र प्रसाद हवलदार, अभिषेक कुमार और अन्य महिला सिपाही घायल हो गये. उनमें महिला पुलिस श्वेता एवं पुष्पा को गंभीर चोट लगी हैं, जिन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मैजिक के चालक राकेश कुमार को भी गंभीर चोट लगी है, जिसे प्रारंभिक इलाज के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
मैजिक में सवार दो बहनें वंदना कुमारी (24 साल) और गुंजन कुमारी (26 साल) को भी गंभीर चोट लगी है. दोनों रोहतास की मिल्की से डेहरी आ रही थीं. मैजिक में सवार मां-बेटी पूजा कुमारी (28 साल), अमोल (तीन साल) एवं बिरेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं. ये सभी नौहट्टा के दारागंज से डेहरी आ रहे थे. मैजिक को जब्त कर लिया गया है. सभी घायलों का ईलाज कराया जा रहा है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि किसी घायल की हालत चिंताजनक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










