बिहार में थम गया कोरोना से मौत का आंकड़ा, NMCH और AIIMS में एक भी मौत नहीं
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2021 9:12 AM
मंगलवार को आइजीआइएमएस में सिर्फ एक मरीज की मौत कोविड से हुई जबकि पीएमसीएच में एक भी मौत का आकडा दर्ज नहीं किया गया़ आइजीआइएमएस में वर्तमान में 162 मरीज ऑक्सीजन पर भर्ती हैं, 24 घंटे के अंदर आठ नये मरीजों को भर्ती किया गया.
पटना. मंगलवार को आइजीआइएमएस में सिर्फ एक मरीज की मौत कोविड से हुई जबकि पीएमसीएच में एक भी मौत का आकडा दर्ज नहीं किया गया़ आइजीआइएमएस में वर्तमान में 162 मरीज ऑक्सीजन पर भर्ती हैं, 24 घंटे के अंदर आठ नये मरीजों को भर्ती किया गया.
वहीं दूसरी ओर पीएमसीएच में पांच मरीजों का इलाज आइसीयू में चल रहा है़ दोनों अस्पताल मिलाकर 167 मरीज ऑक्सीजन पर भर्ती हैं. एनएमसीएच में मंगलवार को आठवां मौका है जब यहां एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई.
अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमित मरीज की अस्पताल में 458 मरीजों की मौत हो चुकी है. बीते वर्ष की बात करें तो संक्रमित 664 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है.
अस्पताल में संक्रमित 38 मरीजों का उपचार चल रहा है. इधर, पटना एम्स में भी रविवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. यहां सात नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है.
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक एम्स में चार लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. वहीं, मंगलवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 77 मरीजों का इलाज चल रहा था.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










