यूपी में बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, बच्चे का शव लेकर आ रही गाड़ी हुई हादसे की शिकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2023 5:01 PM
उत्तर प्रदेश से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की सूचना है. हादसे के शिकार हुए सभी लोग सासाराम के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
सासाराम. उत्तर प्रदेश से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने की सूचना है. हादसे के शिकार हुए सभी लोग सासाराम के रहने वाले बताये जा रहे हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग कैंसर पीड़ित बच्चे की मौत के बाद उसका शव लेकर सासाराम लौट रहे थे. इसी दौरान उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में उनकी गाड़ी हादसे की शिकार हो गयी.
जानकारी के अनुसार बिहार के सासाराम के रहने वाले सलीम के साढ़े तीन महीने के पुत्र एहसान को कैंसर था. उसे इलाज कराने के लिए दिल्ली AIIMS लेकर गये थे. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी थी. शव लेकर रविवार को जब पूरा परिवार सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के KM 183 पर पहुंचा तो यहां कंस्ट्रक्शन में लगा डंपर खड़ा था. जिसमें तेज रफ्तार कार जा टकरायी.
बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड होने के कारण कार पीछे से आकर डंपर से टकराई. इस टक्कर में कार सवार 3 महिलाएं व 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सासाराम में मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतकों की पहचान साहिल खान (19) पुत्र गुड्डू, शारुख ड्राइवर (25), साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, जमीला पत्नी जमाल, रुखसार (31) पत्नी सलीम शामिल हैं.
पीड़ित परिजन के घर मोची टोला जानी बाजार सासाराम में लोग ढांढस बढ़ाने के लिए काफी संख्या में पहुंचे हुए हैं. एक साथ 6 जनाजा निकलने से पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों की दहाड़ से पहुंचे लोगों भी अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं. मोची टोला जानी बाजार सासाराम में मातम छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










