बिहार में एक और स्वर्ण कारोबारी पर जानलेवा हमला, बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2023 6:48 PM

विज्ञापन

बेगूसराय के मुंगेरीगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सोना चांदी के दुकान पर चढ़कर स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. घायल स्वर्ण व्यवसायी की पहचान मुंगेली गंज के रहने वाले रवि रोशन कुमार उर्फ रेयडी के रूप में हुई है. गोली मारने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर स्वर्ण कारोबारी को अपना निशाना बनाया है. ताजा मामला बेगूसराय का है. बेगूसराय के मुंगेरीगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सोना चांदी के दुकान पर चढ़कर स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. घायल स्वर्ण व्यवसायी की पहचान मुंगेली गंज के रहने वाले रवि रोशन कुमार उर्फ रेयडी के रूप में हुई है. गोली मारने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल अवस्था में स्वर्ण व्यवसायी को उस जगह से उठा कर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने कारोबारी की स्थिति चिंताजनक बतायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

फायरिंग शुरू होते ही बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुंगेली गंज के रहने वाले रविंद्र कुमार उर्फ लाल जी के पुत्र रवि रोशन कुमार उर्फ रेयडी सोमवार को अपनी दुकान पर खड़ा था. तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग शुरू होते ही बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी रवि रोशन कुमार उर्फ रेयडी को सीने में चार गोली मारी और मौके से फरार हो गये. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपराधियों के फरार होने के बाद लोगों को पता चला कि अपराधियों ने रोशन को गोली मार दी है. स्थानीय लोगों की मदद से रोशन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन