दरभंगा में पेड़ से लटका मिला कारोबारी का शव, दो दिन पहले घर से हो गया था लापता

पिछले दो दिनों से लापता कारोबारी का शव शनिवार को बरामद हुआ. कारोबारी का शव पेड़ से लटका पाये जाने की बात इलाके में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है.
दरभंगा. पिछले दो दिनों से लापता कारोबारी का शव शनिवार को बरामद हुआ. कारोबारी का शव पेड़ से लटका पाये जाने की बात इलाके में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है. जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र नीमा रोड की है.
मृतक कारोबारी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के केलवा गाघी निवासी राम सेवक भगत के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कारोबारी अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद जब कारोबारी का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, हालांकि नगर थाना की पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.
परिजन राम सेवक सिंह को तलाश कर रहे थे, इसी बीच कारोबारी की स्कूटी मिलने की सूचना परिजनों को मिली. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कारोबारी का शव पेड़ से लटका पाया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










