हवासा गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के हवासा गांव में मंगलवार को 22 वर्षीय महिला किरण कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

दरभंगा. अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के हवासा गांव में मंगलवार को 22 वर्षीय महिला किरण कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना दोपहर करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर अशोक पेपर मिल की पुलिस वहां पहुंची, लेकिन लाश घर पर नहीं मिली. खोजबीन करने के बाद महिला का शव एक झाड़ी से बरामद किया गया. मामले को लेकर मृतका की मां ने पुलिस को आवेदन देकर परिजनों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की मांग की है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार महिला किरण कुमारी की शादी तीन माह पहले हवासा गांव निवासी रौशन मांझी से हुई थी. रौशन ईंट भट्ठा पर कार्य करता है. बताया गया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पहले भी वह घर से कई बार भाग चुकी है. इसी दौरान बुधवार को किरण ने फांसी लगा ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन