Darbhanga News: डीएमसीएच में महिला ने जूनियर डॉक्टर को पीटा

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: डीएमसीएच में महिला ने जूनियर डॉक्टर को पीटा

Darbhanga News:डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में बुधवार की शाम एक महिला परिजन ने ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में बुधवार की शाम एक महिला परिजन ने ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की. घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे तक चिकित्सा सेवा ठप कर दी. इससे इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों व उनके परिजनों को कुछ देर तक परेशानी हुई. घटना शाम करीब चार बजे की है. इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज की इलाज को लेकर महिला परिजन और जूनियर डॉक्टर के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गयी. आरोप है कि महिला ने डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्रा तत्काल आपातकालीन विभाग पहुंचे. जूनियर डॉक्टरों को समझा कर चिकित्सा व्यवस्था सुचारू करायी. घटना की जानकारी मिलने पर बेंता थाना की पुलिस भी डीएमसीएच पहुंची. पुलिस ने आरोपित महिला से पूछताछ की. पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन