केएसडीएसयू में उपशास्त्री नामांकन की तिथि फिर बढ़ी, अब 9 अगस्त तक करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) ने उपशास्त्री प्रथम वर्ष (सत्र 2026-28) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 9 अगस्त तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. रिक्त सीटों और छात्रों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

KSDSU Admission: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उपशास्त्री (सत्र 2026-28) प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 9 अगस्त तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

रिक्त सीटों के कारण लिया गया निर्णय

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. निशिकांत ने बताया कि प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में कई सीटें खाली रह गई थीं. इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों ने दोबारा आवेदन का अवसर देने की मांग की थी. इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल पुनः खोलने का निर्णय लिया.

कुलपति के निर्देश पर बढ़ी तिथि

छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. पुरेंद्र वारिक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कुलपति के निर्देश पर आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को नामांकन का अवसर मिल सके.

10 अगस्त को जारी होगी मेरिट सूची

ओएसडी (शैक्षणिक) डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि 10 अगस्त को अभ्यर्थियों की मेधा और विकल्प के आधार पर मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हड़ताली सफाई कर्मचारियों का कटेगा पांच दिन का वेतन, नगर निगम ने जारी किया आदेश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन