गंगा स्नान से लौटते समय दर्दनाक हादसा, टेंपो पर चढ़ने जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला

Updated:
विज्ञापन

गंगा स्नान से लौटते समय दर्दनाक हादसा, टेंपो पर चढ़ने जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला

दरभंगा जिले की एक महिला की समस्तीपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई, जब वह सिमरिया गंगा स्नान कर घर लौट रही थी। नाश्ता करने के दौरान ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया।

विज्ञापन

Darbhanga Accident News: सिमरिया गंगा स्नान कर घर लौट रही दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड की एक महिला की समस्तीपुर जिले के पिपरा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. बुधवार को हुए इस हादसे के बाद अकबरपुर बैंक गांव में मातम पसर गया. मृतका की पहचान अकबरपुर बैंक गांव निवासी 46 वर्षीय राजकुमारी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गुरुवार को शव गांव पहुंचने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाश्ता करने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार राजकुमारी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ मंगलवार को टेंपो से सिमरिया गंगा स्नान के लिए गई थीं. रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह सभी लोग घर लौट रहे थे.

करीब 11 बजे समस्तीपुर जिले के पिपरा चौक पर सभी लोग नाश्ता करने के लिए टेंपो से उतरे. नाश्ता करने के बाद जब राजकुमारी देवी दोबारा टेंपो पर चढ़ने जा रही थीं, तभी पीछे खड़ा ट्रैक्टर अचानक ढुलक गया और उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका के पति के बड़े भाई एवं चौकीदार गंगा पासवान ने बताया कि राजकुमारी देवी अपने पति के साथ सिमरिया गंगा स्नान के लिए गई थीं. हादसे के समय दोनों साथ ही थे.

राजकुमारी देवी अपने पीछे पति, तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गई हैं. इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस ने की घटना की पुष्टि

बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन