Darbhanga News: पंडासराय में दुकान से आधा किलो सोने के जेवर लेकर बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश एक सोना व्यवसायी के यहां से करीब आधा किलो सोना लूटकर फरार हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय मोहल्ले में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश एक सोना व्यवसायी के यहां से करीब आधा किलो सोना लूटकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडासराय माेहल्ला में रामकिशुन ज्वेलर्स में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना शाम लगभग 5:30 बजे की बतायी जा रही है. मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश दुकान के सामने गाड़ी लगायी. एक बदमाश सड़क पर बाइक स्टार्ट किये खड़ा रहा. जबकि दूसरा बदमाश दुकान में घुस गया. दुकान में बदमाश ने हनुमानी दिखाने को बोला. कहा कि आपका भाई एक डिब्बे में सोने का हनुमानी रखे हुए है, उसे दिखाइये. दुकानदार डिब्बे को निकाल कर और खोल ही रहा था कि बदमाश डिब्बे को छीना और फरार हो गया. दुकानदार का कहना है कि उस डिब्बे में आधा किलो के करीब सोने के जेवरात थे. दुकानदार ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ था, लेकिन उसके तार को चूहे ने काट दिया था. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन