शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर राज परिवार का अविस्मरणीय योगदान : राज्यपाल

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Jan 2026 9:56 PM

विज्ञापन

महारानी कामसुंदरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कल्याणी निवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये.

विज्ञापन

दरभंगा. महारानी कामसुंदरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कल्याणी निवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये. राज्यपाल महारानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने यहां पहुंचे थे. मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर राज परिवार का योगदान भुलाने योग्य नहीं है. दरभंगा राज परिवार के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति देने दरभंगा आये हैं. कहा कि इस परिवार के बारे में छात्र जीवन से जानते हैं. जब अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे, तो वहां दरभंगा राज परिवार के सदस्यों की बड़ी-बड़ी तस्वीर लगी देखी. सभी का नाम वहां अंकित है. विश्वास जताया कि राज दरभंगा के वर्तमान सदस्य परिवार की विरासत को आगे बढ़ायेंगे.

युवराज राजेश्वर एवं युवराज कपिलेश्वर ने किया राज्यपाल का स्वागत

राज्यपाल का कल्याणी निवास में युवराज राजेश्वर सिंह और युवराज कपिलेश्वर सिंह ने स्वागत किया. उनके यहां पहुंचने पर दोनों कुमार ने कृतज्ञता व्यक्त की. श्राद्ध कर्म में राज्यपाल सहित पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आदि कई हस्ती पहुंचे थे.

शिक्षा के साथ खेल को राज दरभंगा देगा बढ़ावा

युवराज राजेश्वर सिंह और युवराज कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उनके परिवार से काफी दिनों से जुड़े हैं. जब वे अलीगढ़ विश्वविद्यालय में थे, वहां देखा था कि दरभंगा राज परिवार का क्या योगदान है. कहा कि आज राज्यपाल कल्याणी निवास पहुंचकर दादी को श्रद्धांजली अर्पित किये तथा राजपरिवार के योगदान पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हम लोग राजपरिवार द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्य को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. हम लोगों का संकल्प हैं कि शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी बढ़ावा दिया जाए.

12 जनवरी को हो गया था अंतिम महारानी का निधन

बता दें कि 12 जनवरी को राज दरभंगा की अंतिम महारानी काम सुंदरी का कल्याणी निवास में निधन हो गया था. राज परिवार, महारानी का श्राद्ध कर्म शाही तरीके से कर रहा है. आयोजन में राजपरिवार द्वारा पूरे मिथिला को हकार दिया गया है. आगंतुक मेहमानों के लिए 56 प्रकार के व्यंजन की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन