दरभंगा: नाबालिग अपहरण कांड में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

कुर्की की कार्रवाई करते पुलिस टीम | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के नवटोल गांव में नाबालिग अपहरण मामले के फरार आरोपी के घर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

दरभंगा: बिरौल के नवटोल गांव में पुलिस ने नाबालिग अपहरण कांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित के घर रविवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद की गयी. पुलिस के अनुसार, आरोपित को पहले इश्तेहार के माध्यम से आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नवंबर 2024 में दर्ज हुआ था नाबालिग के अपहरण का मामला

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि नवंबर 2024 में थाना में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर उसे बाल गृह में रखा गया है. वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपित नवटोल निवासी मो. नौशाद बख्खो घटना के बाद से फरार चल रहा है.

इश्तेहार के बाद भी कोर्ट में नहीं किया सरेंडर

पुलिस ने फरार आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा कर उसे आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद आरोपित ने न्यायालय में सरेंडर नहीं किया. इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त किया.

आदेश के आलोक में रविवार को अनुसंधानकर्ता सह अवर निरीक्षक मुन्नी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित के घर पहुंची और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की.

दैनिक उपयोग के सामान को किया गया जब्त

पुलिस टीम ने घर में मौजूद सामानों की जब्ती सूची तैयार की. इसके बाद दैनिक उपयोग में आने वाले सामान को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें

बिरौल में मीशो डिलीवरी सेंटर से 1.42 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन