Darbhanga News: रंजिश में शिक्षक को पीटकर किया अधमरा, बगीचे में फेंका

Darbhanga News:दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समिति के लोगों द्वारा अवांछित लोगों के साथ हुए विवाद से नाराज लोगों ने एक शिक्षक का अपहरण कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया.
Darbhanga News: मनीगाछी. दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समिति के लोगों द्वारा अवांछित लोगों के साथ हुए विवाद से नाराज लोगों ने एक शिक्षक का अपहरण कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया. अधमरा शिक्षक को भंडारिसम व गोपालपुर के बीच बगीचा में फेंक दिया. घटना मंगलवार शाम की बतायी गयी है. इसे लेकर विषहथ वार्ड एक निवासी शिक्षक के भाई सह वार्ड सदस्य अरुण महतो ने बताया कि उसके 52 वर्षीय भाई शिक्षक हरिमोहन महतो बथिया-बिषहथ दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय सदस्य हैं. वे अलीनगर प्रखंड में रसीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं. मंगलवार की शाम वे स्कूल से वापस साइकिल से घर आ रहे थे. दुर्गा पूजा की रंजिश के कारण माउबेहट के निकट बगीचा में बाइक पर सवार अर्जुन कामति के पुत्र सुमित कामति व अवधेश कामति, अमरेश कामति के पुत्र अर्जुन कामति समेत कुछ और अन्य लोगों ने घेरकर अपहरण कर लिया. साइकिल को फेंक बाइक पर बैठा लिया. सुनसान जगह पर ले जाकर बेल्ट, पिस्टल के बट तथा फट्ठा से मारपीट कर अधमरा कर दिया. सोने की एक चेन, एक अंगूठी, सात हजार नकद, एक मोबाइल छीनकर भंडारिसम व गोपालपुर के बीच बगीचा में फेककर सभी भाग गए. देर शाम कुछ महिलाएं बगीचा की ओर गयी तो कराह रहे घायल शिक्षक को देख हल्ला करने लगी. जानकारी पाकर शिक्षक के परिजन वहां पहुंचे. शिक्षक को मनीगाछी स्थित पीएचसी लाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है. शिक्षक का उपचार डीएमसीएच में किए जाने के कारण अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




