पिकअप से आमने-सामने की टक्कर में बहेड़ी के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

पिकअप व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

बेनीपुर. बहेड़ा-बलनी मुख्य मार्ग में बुधवार को पिकअप व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना कि सूचना मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष चन्द्र कान्त गौड़ी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों से पूछताछ की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के बलाठ निवासी राज कुमार पासवान के 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार पासवान के रूप में हुई है. युवक बाइक से तेज रफ्तार में बहेड़ा की ओर जा रहा था, इसी बीच तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इसे लेकर पिकअप असंतुलित होकर तीन-चार पलटी खाते हुए दस फीट नीचे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. वहीं बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. दोनों वाहनों को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन