दरभंगा: प्रशासन की उपेक्षा पर भारी पड़ी जनशक्ति, सुपौल में ग्रामीणों ने चंदा जमाकर लगाया नया हैंडपंप

Updated:
विज्ञापन

सुपौल पंचायत के वार्ड 9 में जनसहयोग से लगाए गए हैंडपंप की पूजा करती महिला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुपौल पंचायत के वार्ड 9 में ग्रामीणों ने जन सहयोग से दो नए हैंडपंप लगवाए हैं. इस अनूठी पहल से सैकड़ों परिवारों को पीने के साफ पानी की समस्या से निजात मिली है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपौल पंचायत के वार्ड संख्या 9 में ग्रामीणों की अनूठी पहल और जन सहयोग से नया हैंडपंप (चापाकल) गाड़ा गया है. नया हैंडपंप शुरू होते ही टोले के सैकड़ों परिवारों को पीने के साफ पानी की बड़ी और सुलभ सुविधा मिल गई है. इस खास मौके पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-पाठ कर खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ चापाकल, टोले में उत्सव जैसा माहौल

हैंडपंप चालू होने के अवसर पर गांव की महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ हैंडपंप स्थल पर पूजा-अर्चना की. इस दौरान वार्ड के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. वर्षों पुरानी विकट समस्या का समाधान अपने ही दम पर निकलने से पूरे टोले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

प्रशासन और मुखिया से नहीं मिली मदद, जनता ने खुद संभाला मोर्चा

स्थानीय निवासी चन्द्रविजय प्रसाद साहू ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस वार्ड के लोग पीने के पानी की भारी किल्लत झेल रहे थे. खासकर गर्मी के दिनों में स्थिति इतनी बदतर हो जाती थी कि महिलाओं और बच्चों को बूंद-बूंद पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों में भटकना पड़ता था. उन्होंने बताया कि इस जल संकट को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और पंचायत मुखिया से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. अंततः परेशान होकर टोले के लोगों ने आपसी सहयोग से समस्या का स्थायी समाधान निकालने का निर्णय लिया.

भीड़ से बचने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए लगाए गए अलग-अलग हैंडपंप

ग्रामीणों ने आपसी चंदा और जन सहयोग जुटाकर टोले में दो नए हैंडपंप स्थापित किए हैं. इसमें एक हैंडपंप विशेष रूप से महिलाओं के लिए और दूसरा पुरुषों के लिए लगाया गया है, ताकि पानी भरते समय भीड़भाड़ और लंबी कतार की स्थिति उत्पन्न न हो. ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें:दरभंगा में LNMU की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने खारिज की खुदकुशी की बात



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन