Darbhanga News: आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर का आज से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे छात्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Darbhanga News:कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2021-23 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2021-23 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के 12 से 20 मार्च तक, सामान्य दंड के साथ 21 से 23 मार्च तक एवं विशेष विलंब शुल्क के साथ 24 से 25 मार्च तक परीक्षा फार्म स्वीकार किया जाएगा. आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र- (2019-21) के अनुतीर्ण, प्रोन्नत छात्र भी आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र (2021-23) के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे. वहीं आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2010-21 के अनुत्तीर्ण, प्रोन्नत छात्र, विवि की वेबसाइट (ksdsu.ucanapply.com) पर स्वयं अपने यूजर आइडी से पासवर्ड बनाकर फॉर्म भरेंगे. सत्र 2021-23 के नियमित छात्र अपने कालेज, विभाग से सम्पर्क कर पूर्व के आइडी से ही परीक्षा फार्म भरेंगे. विश्वविद्यालय ने पीजी विभाग एवं कालेजों से कहा है कि जांचकर 31 मार्च तक दो प्रति में परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा देंगे. कहा है कि यदि एबीसी आइडी त्रुटिपूर्ण पाया जायेगा, तो वैसे छात्रों का प्रवेश पत्र निर्गत नहीं होगा. परीक्षा फार्म में प्रविष्टियां गलत होने की जवाबदेही संबंधित प्रधान की होगी. इधर, विश्वविद्यालय ने शास्त्री तृतीय सेमेस्टर सत्र- 2023-27, शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र-2024-28, आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र-2022-24, आचार्य प्रथम सेमेस्टर रात्र- 2023-25, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2021-23 एवं आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2019-21 के अनुत्तीर्ण, प्रोन्नत छात्रों की मौखिकी, आंतरिक परीक्षा का अंक पत्रक दो प्रतियों में 25 मार्च तक मांगा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन