CSE- B.ED : प्रथम चयन सूची के आधार पर 50.21 फीसदी नामांकन

Updated at : 12 Aug 2024 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
CSE- B.ED :

CSE- B.ED :

CSE- B.ED : दो वर्षीय बीएड व शिक्षाशास्त्री में प्रदेश के 14 विश्वविद्यालयों के 343 बीएड काॅलेजों में उपलब्ध 37300 सीटों के विरुद्ध 10 अगस्त तक 18779 अभ्यर्थियों ने आवंटित काॅलेजों में नामांकन लिया है.

विज्ञापन

CSE- B.ED : दरभंगा. सीइटी-बीएड-2024 के तहत प्रथम चयन सूची के आधार पर दो वर्षीय बीएड व शिक्षाशास्त्री में प्रदेश के 14 विश्वविद्यालयों के 343 बीएड काॅलेजों में उपलब्ध 37300 सीटों के विरुद्ध 10 अगस्त तक 18779 अभ्यर्थियों ने आवंटित काॅलेजों में नामांकन लिया है. यह 50.21 प्रतिशत है. जानकारी के अनुसार बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर में 3104, पाटलिपुत्र विवि पटना में 3310, मगध विवि बोधगया में 312, लनामिवि दरभंगा में 1776, आर्यभट्ट ज्ञान विवि पटना में 1594, एमएमएचएएनपी विवि पटना में 1591, वीकेएस विवि आरा में 1273, जेपी विवि छपरा में 737, टीएमबी विवि भागलपुर में 643, बीएनएम विवि मधेपुरा में 674, पूर्णियांं विवि पूर्णियां में 494, मुंगेर विवि मुंगेर में 201, पटना विवि पटना में 194 व केएसडीएस विवि दरभंगा के शिक्षाशास्त्री मे 60 छात्रों ने नामांकन कराया है.

CSE- B.ED : बचे हुए सीटों पर नामांकन के लिए 13 अगस्त को दूसरी सूची जारी की जाएगी

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि बचे हुए सीटों पर नामांकन के लिए 13 अगस्त को दूसरी सूची जारी की जाएगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिहार सीइटी बीइडी-एलएनएमयू डॉट इन पर लॉगइन कर आवंटित महाविद्यालय-संस्थान को स्वीकार कर 14 अगस्त से 25 अगस्त तक आंशिक शुल्क तीन हजार रुपये जमा कर 27 अगस्त तक नामांकन ले सकेंगे. प्रो. मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों को नामांकन कराने में किसी प्रकार की परेशानी हो तो सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9431041694 और व इमेल आइडी सीइडी बीइडी 2024 हेल्प डेस्ट एट द रेट ऑफ जीमेल डॉट कम पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read : Darbhanga News : डीइसी में पोखरघाट निर्माण के साथ बनेगा खेल मैदान: राजीव रौशन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन