बाइक से गिरकर महिला की मौत, शव छोड़ कर भागे पिता-पुत्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 11:50 PM
कंसी भट्ठा के निकट फोरलेन किनारे महिला के शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गयी.
सिंहवाड़ा. सिमरी थानाक्षेत्र के कंसी भट्ठा के निकट फोरलेन किनारे महिला के शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गयी. किसी ने इसकी सूचना सिमरी थाना के पुलिस को दी. सिमरी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. मृतका की पहचान कंसी निवासी सीतबसंत चौपाल की 40 वर्षीया पत्नी गीतो देवी के रूप मे की गयी है. बताया गया है करीब एक महीना पहले महिला के पुत्र गांव के ही 60 वर्षीय गनोरी महतो को ठोकर मार दिया था.श, जिसका इलाज दरभंगा के निजी अस्पताल मे चल रहा था. इलाज महिला करा रही थी. रविवार को उसी की जांच कराने के लिए गनोरी महतो के साथ बाइक से दरभंगा जा रही थी. बाइक गनोरी महतो का बेटा चला रहा था. बाइक पर सवार होकर जैसे ही तीनो कंसी ईंट भट्ठा के निकट पहुंचे महिला बाइक से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पिता-पुत्र शव को छोड़कर भाग निकले. सड़क पर पड़े शव को देखकर लोगो ने इसकी सूचना सिमरी थाना के पुलिस को दी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. वहीं लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं. थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि दुर्घटना है या हत्या की गयी है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रतिनिधि, सिंहवाड़ा.
सिमरी थानाक्षेत्र के कंसी भट्ठा के निकट फोरलेन किनारे महिला के शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गयी. किसी ने इसकी सूचना सिमरी थाना के पुलिस को दी. सिमरी पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. मृतका की पहचान कंसी निवासी सीतबसंत चौपाल की 40 वर्षीया पत्नी गीतो देवी के रूप मे की गयी है. बताया गया है करीब एक महीना पहले महिला के पुत्र गांव के ही 60 वर्षीय गनोरी महतो को ठोकर मार दिया था.श, जिसका इलाज दरभंगा के निजी अस्पताल मे चल रहा था. इलाज महिला करा रही थी. रविवार को उसी की जांच कराने के लिए गनोरी महतो के साथ बाइक से दरभंगा जा रही थी. बाइक गनोरी महतो का बेटा चला रहा था. बाइक पर सवार होकर जैसे ही तीनो कंसी ईंट भट्ठा के निकट पहुंचे महिला बाइक से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पिता-पुत्र शव को छोड़कर भाग निकले. सड़क पर पड़े शव को देखकर लोगो ने इसकी सूचना सिमरी थाना के पुलिस को दी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. वहीं लोग हत्या की भी आशंका जता रहे हैं. थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि दुर्घटना है या हत्या की गयी है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










