कमतौल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में एसएच-75 पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में एसएच-75 पर बुधवार दोपहर बाद हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा पिंडारूछ स्थित मीनाक्षी ढाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मिड-डे मील में कथित छिपकली मिलने से हड़कंप, एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार

डीएमसीएच में युवक को मृत घोषित किया गया

हादसे की सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से चारों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया.

चिकित्सकों ने जांच के बाद रमौल गांव निवासी मो. अमिस के 25 वर्षीय पुत्र मो. अरमान को मृत घोषित कर दिया.

तीन घायलों की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति रमौल गांव का तथा दो अन्य मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गांव के निवासी हैं. तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज डीएमसीएच में जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन