रभंगा: कुशेश्वरस्थान के कई विद्यालयों में जला ‘आशीर्वाद का दीप’, पीएम मोदी के लिए की गयी दीर्घायु की कामना

Updated:
विज्ञापन

दीप जलाती महिला शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में 'आशीर्वाद का दीप' कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिक्षकों और कर्मियों ने दीप जलाकर सेवा और राष्ट्रहित के प्रति संकल्प व्यक्त किया.

विज्ञापन

दरभंगा आशीर्वाद का दीप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में सेवा संकल्प के तहत ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. शाम होते ही अलग-अलग विद्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए. इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गयी.

विज्ञापन

कई विद्यालयों में एक साथ जले दीप

प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पांडो, प्राथमिक विद्यालय कछुआ, प्राथमिक विद्यालय ओवेर, प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी, मध्य विद्यालय बलहा, मध्य विद्यालय नारायणपुर, प्राथमिक विद्यालय तारसो, प्राथमिक विद्यालय लठिधारा, मध्य विद्यालय झझड़ा और मध्य विद्यालय खेतांस कलना समेत कई विद्यालयों में दीप जलाये गये.

दीपों से जगमगाया विधालय | Prabhat Khabar Network
दीपों से जगमगाया विधालय परिसर | Prabhat Khabar Network

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय फकीरना, प्राथमिक विद्यालय मिस्सी और प्राथमिक विद्यालय बोहरबा में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए. दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठे. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और कर्मियों ने दीप जलाकर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति संकल्प व्यक्त किया.

शिक्षकों और कर्मियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में एचएम सुशील कुमार झा, अनंत कुमार, रामपदारथ साफी, राजकिशोर राम, मिथलेश प्रसाद निराला, ललितकांत झा, मुकुंद कुमार झा और चंद्रशेखर शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मी शामिल हुए.

विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और कर्मियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया. शाम के समय विद्यालय परिसर में दीपों की रोशनी से अलग माहौल देखने को मिला.

सेवा और समर्पण का संदेश

‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया. अलग-अलग विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मियों की भागीदारी रही.

यह भी पढे़ें:

कुशेश्वरनाथ मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ रुद्राभिषेक, देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन