औचक निरीक्षण- नेत्र रोग विभाग में संतोषजनक मिली व्यवस्था
आंख विभाग में मौजूद उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ आशिफ शाहनवाज | Prabhat Khabar Network
डीएमसीएच उपाधीक्षक ने नेत्र रोग विभाग का औचक निरीक्षण किया। वार्ड में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं को लेकर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
दरभंगा. डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नेत्र रोग विभाग का निरीक्षण किया. व्यवस्था संतोषजनक पाई गई. बताया कि चिकित्सक, स्टाफ नर्स तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मी उपस्थित थे. वार्ड में स्वच्छता की स्थिति बेहतर पाई गई. बेडाें पर साफ चादर बिछी थी. मरीजों एवं परिजनों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली. विभागाध्यक्ष डॉ आशिफ शाहनवाज से मरीजों के हित में विमर्श किया. रात में भर्ती मरीजों की नियमित निगरानी करने को कहा. समय पर दवा उपलब्ध कराने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए