सफाई संकट खत्म करने पर बनी सहमति, मंगलवार से सभी वार्डों में शुरू होगा सफाई कार्य

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर निगम क्षेत्र में पांच दिनों से जारी सफाई संकट समाप्त हो गया है। महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में कर्मचारियों और निगम प्रशासन के बीच समझौता हो गया है। मंगलवार से सभी वार्डों में तत्काल सफाई कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा, जिससे शहर को कचरे के ढेर से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Sanitation Workers Strike: नगर निगम क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से जारी सफाई संकट को समाप्त करने के लिए सोमवार देर शाम महापौर अंजुम आरा के कार्यालय कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, हड़ताली कर्मचारी संघ और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद शहर में सफाई कार्य दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

सभी वार्डों में तुरंत शुरू होगा सफाई कार्य

बैठक में तय किया गया कि निगम के 58 स्थायी सफाईकर्मी और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से तैनात कर्मचारी संयुक्त रूप से शहर के सभी वार्डों में तत्काल सफाई अभियान शुरू करेंगे, ताकि पांच दिनों से जमा कचरे का जल्द निस्तारण किया जा सके.

वार्ड पार्षद के सामने दर्ज होगी उपस्थिति

सफाई कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया कि सभी सफाई कर्मियों की उपस्थिति संबंधित वार्ड पार्षद की मौजूदगी में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी.

बैठक में मौजूद हड़ताली कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के संचालकों ने इस व्यवस्था पर अपनी सहमति जताई.

मंगलवार को दिखेगा समझौते का असर

लगातार पांच दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे का अंबार लगा हुआ है. मंगलवार को सरकारी अवकाश होने के कारण अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नई सहमति के बाद सफाई व्यवस्था कितनी तेजी से सामान्य हो पाती है और शहरवासियों को राहत मिलती है या नहीं.

बैठक में नगर आयुक्त राकेश गुप्ता, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य नफीजुल हक रिंकू, राजू पासवान और शत्रुघ्न यादव भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: हड़ताली कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन, नगर निगम ने जारी किए सख्त निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन