भांजे की शादी में शरीक होने आ रहे समस्तीपुर के युवक की हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओझौल गांव स्थित एकमी पुल के निकट दो बाइक के बीच बुधवार की देर शाम आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

बहादुरपुर. लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर ओझौल गांव स्थित एकमी पुल के निकट दो बाइक के बीच बुधवार की देर शाम आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. 112 नंबर की पुलिस ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही घायल युवक की मौत हो गयी. मतृक की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बघला निवासी नारायण साह के 45 वर्षीय पुत्र मुकेश साह के रुप में की गयी. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मुकेश शहर के नाका छह के निकट भांजा की शादी में शरीक होने बुधवार की शाम बहन के यहां जा रहा था, इसी दौरान एकमी पुल के पास सामने से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पटना जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया. मृतक के परिजन द्वारा आवेदन दिये जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन