बारिश आई, लेकिन राहत नहीं... कमतौल में बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, किसान अब भी झमाझम बारिश के इंतजार में

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

कमतौल और आसपास के इलाकों में मानसून आ चुका है, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार जारी है। हल्की बूंदाबांदी से गर्मी और उमस बढ़ गई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Darbhanga Weather Update: कमतौल और आसपास के इलाकों में मानसून की दस्तक के बावजूद झमाझम बारिश का इंतजार जारी है. शुक्रवार को दिनभर मौसम बदलता रहा. कभी तेज धूप निकली तो कभी बादलों ने आसमान को ढक लिया. सुबह कुछ इलाकों में 10 से 15 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस

हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे उमस और अधिक महसूस होने लगी. दोपहर के समय गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. बाजारों में भी दोपहर के दौरान चहल-पहल कम रही, जबकि सुबह और शाम के समय ही लोगों की आवाजाही अधिक देखी गई.

मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि फिलहाल मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है, जिसके कारण लगातार अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है.

किसानों की बढ़ी चिंता

मानसून की सुस्ती का सबसे अधिक असर खेती पर पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि धान की रोपनी, छिड़काव और अन्य खरीफ फसलों की बुआई के लिए अच्छी बारिश जरूरी है. पर्याप्त वर्षा नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसान मौसम के अनुकूल होने का इंतजार कर रहे हैं.

स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह

बढ़ती गर्मी और उमस को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और डिहाइड्रेशन से सतर्क रहने की सलाह दी है.

अब लोगों के साथ-साथ किसानों की नजरें भी मानसून की तेज बारिश पर टिकी हैं, जिससे मौसम सुहावना हो और खेती की रफ्तार भी तेज हो सके.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन