Darbhanga News: 'मन की बात' से समाज के लिए प्रेरणा मिलती है- सांसद गोपालजी ठाकुर

Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्त्ताओं के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनते सांसद गोपालजी ठाकुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद गोपालजी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने इसे असाधारण उपलब्धियों को सामने लाने वाला बताया, जो समाज में सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देता है.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को रविवार को सुनने के बाद सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम साधारण परिस्थितियों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों को देश के सामने लाता है. उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को बल मिलता है.

विज्ञापन

कारगिल के वीरों और युवाओं के संदेश को बताया प्रेरक

सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' में कारगिल विजय दिवस के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही युवाओं, आत्मनिर्भर भारत, विज्ञान, खेल और जनभागीदारी को लेकर दिए गए संदेश प्रेरणादायी हैं.

सीतामढ़ी के नवाचार का किया उल्लेख

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सीतामढ़ी में प्लास्टिक कचरे से बेंच-डेस्क निर्माण के प्रयास का उल्लेख मिथिला के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि गांव और शहरों में हो रहे नवाचारों तथा उपलब्धियों पर भी प्रधानमंत्री कार्यालय की नजर रहती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन