जाले अस्पताल में मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिये गये अहम फैसले
रोगी कल्याण समिति की बैठक. | Prabhat Khabar Network
जाले अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. रोगी कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं में सुधार पर चर्चा हुई.
दरभंगा: जाले अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर रविवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई. विधायक जीवेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की गयी. मरीजों व परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी सुधार और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया.
स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने पर चर्चा
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के साथ आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटरों से जुड़े मुद्दे भी उठे. मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मौजूदा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने को लेकर चर्चा की गयी.
विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक विकास कार्य कराये जायेंगे.
अस्पताल के अधिकारी व समिति सदस्य रहे मौजूद
बैठक में अस्पताल प्रभारी डॉ. विवेकानंद झा, स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार, समिति सदस्य गोविंद कुमार सिंह, कामाख्या पासवान, वली इमाम बेग, चमचम, चंदन कुमार व बच्ची देवी समेत अन्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
DMCH में महिला मरीज की मौत के बाद एक घंटे तक हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए