पागल कुत्ते ने बोला हमला आधा दर्जन बच्चों को किया लहूलूहान

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम एक लावारिश कुत्ते ने लगभग आधा दर्जन बच्चों को काटकर लहू-लुहान कर दिया.

विज्ञापन

बेनीपुर. नगर परिषद वार्ड 19 भगवतपुर में एक पागल कुत्ते के आतंक से शुक्रवार की शाम से मोहल्लेवासी सहमे हैं. शुक्रवार की देर शाम एक लावारिश कुत्ते ने लगभग आधा दर्जन बच्चों को काटकर लहू-लुहान कर दिया. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जकीबुल ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम एक कुत्ता वार्ड में प्रवेश कर गया. घर के बाहर में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया. कुत्ते के काटने से पांच वर्षीय मो. शाकिर, तीन वर्षीय सुरेश महतो, पांच वर्षीया प्रीति कुमारी व सात वर्षीय अमरजी��� कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये. लोगों के जुटने पर कुत्ता कहीं छिप गया है. सभी जख्मियों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज कर एंटी रेबीज का वैक्सीन दिया गया है. उन्होंने कहा कि कुत्ता के आतंक से लोग डरे हुए हैं. दिनभर बच्चों को लेकर घरों में बंद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन