ePaper

Darbhanga News: खरीद के छह माह बाद पोर्टेबल कांपेक्टर के संचालन की नगर निगम ने शुरू की कवायद

Updated at : 21 Nov 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

Darbhanga News:खरीद के छह माह बाद पोर्टेबल कांपेक्टर संचालन की कवायद में नगर निगम ने शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. क्रय के छह माह बाद पोर्टेबल कांपेक्टर संचालन की कवायद में नगर निगम ने शुरू कर दी है. ट्रांसफर स्टेशन निर्माण की दिशा में काम प्रारंभ हो गया है. नगर भवन के पीछे कचरा पीट व स्टाफ आवास के बगल के खाली भूखंड पर प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है. इस पर करीब सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. 2.60 करोड़ रुपये की लागत से पोर्टेबल कांपेक्टर निगम ने खरीदा था. क्रय के बाद से नगर भवन परिसर में कांपेक्टर धूल फांक रहा है.

मशीन के उपयोग से मिलेंगे कई फायदे

इस मशीन को उपयोग में लाने पर कई फायदा मिलेगा. भीड वाले इलाकों से वाहन पर लदे कचरों से उठते दुर्गंध से लोगों को राहत मिलेगी. कचरा वाहनों के दिन में सड़कों पर दौड लगाने के कारण लगती जाम से निजात मिलेगी. चालकों की मनमानी पर भी रोक लग सकेगी. डीजल का बचत होगा. जमा कचरे को पोर्टेबल कांपेक्टर कंप्रेस करेगा. इसके बाद इसे रात में डपिंग ग्राउंड पर लोडर से डंप किया जायेगा.

प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने पर विजिलेंस ने लिया था संज्ञान

गौरतलब है कि गत 16 अक्तूबर को प्रभात खबर में विस्तार से खबर प्रकाशित कर बताया गया था कि करोड़ों की लागत से खरीदी गयी दोनों मशीन बेकार पड़ी है. खबर को विजिलेंस द्वारा संज्ञान में लेने पर इसे चालू करने की दिशा में काम शुरू किया गया है. जानकारी के अनुसार विजिलेंस का डीएसपी निगम कार्यालय पहुंच मशीनों के संचालन नहीं किए जाने के बावत बयान कलमबद्ध किया था. नगर आयुक्त ने छठ बाद इसे चालू करने की बात कही थी.

ट्रांसफर स्टेशन के लिए चिह्नित किये गये थे दो स्थान

दरभंगा व लहेरियासराय में ट्रांसफर स्टेशन निर्माण के लिए दो स्थल चिन्हित किया गया था. इधर, नगर भवन के पीछे कचरा पीट के निकट खाली स्थल पर ट्रांसफर स्टेशन के लिए प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू किया गया है. मशीन को उपयोग में लाने से शहर से विभिन्न भागों से कचरा लेकर गाडी ट्रांसफर स्टेशन पहुंचेगी. लोडर उस कचरे को कांपेक्टर में डालकर लीचेट प्रोसेस के लिए छोड देगा. कचरा को मशीन से कंप्रेस कर पानी बाहर निकाल दिया जायेगा. बचे अपशिष्ट को हुक लोडर की मदद से डपिंग स्थल ले जाकर डंप कर दिया जायेगा. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्लेटफार्म निर्माण शुरू हो गया है. एक सप्ताह के अंदर संचालन प्रारंभ हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन