दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर, ज्ञापन सौंपते सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा एयरपोर्ट के विकास के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात की. उन्होंने नाइट लैंडिंग सेवा जल्द शुरू करने और नई टर्मिनल परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा के सांसद एवं एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द नाइट लैंडिंग सेवा शुरू कराने और निर्माणाधीन 912 करोड़ रुपये की नई टर्मिनल परियोजना को समय पर पूरा कराने का आग्रह किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाइट लैंडिंग की तैयारी अंतिम चरण में

सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि नाइट लैंडिंग के लिए कैट-2 (CAT-II) प्रणाली के तहत आवश्यक उपकरणों और लाइटिंग व्यवस्था का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इसके शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दरभंगा एयरपोर्ट को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

केंद्रीय मंत्री को दिया दरभंगा आने का निमंत्रण

मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री से दरभंगा दौरे का भी आग्रह किया. उन्होंने बताया कि मंत्री ने शीघ्र दरभंगा आने का आश्वासन दिया है.

कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं

बैठक में सांसद ने दरभंगा एयरपोर्ट के समग्र विकास से जुड़ी कई मांगें भी रखीं, जिनमें शामिल हैं:

  • सीआईएसएफ के स्थायी भवन और आवास का निर्माण
  • देश के प्रमुख महानगरों एवं धार्मिक स्थलों के लिए नई उड़ानें शुरू करना
  • एयरपोर्ट का नाम कवि कोकिल बाबा विद्यापति के नाम पर रखना
  • कार्गो सुविधा का विस्तार
  • मिथिला के मखाना, लीची और आम के निर्यात को बढ़ावा देना

सांसद ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की नीति की भी सराहना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन