दरभंगा के मुरैठा गांव में विवाद, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, दर्ज कराई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा के मुरैठा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने और जेवर-नकदी लूटने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने रास्ते में रोककर मारपीट करने की शिकायत की है।

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है.

पहले पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने का लगाया आरोप

पहले पक्ष की ओर से वार्ड संख्या 13 निवासी अविनाश ठाकुर की पत्नी समुन्द्री देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 5 जुलाई को गांव के उपेंद्र सहनी, राजा कुमार सहनी और अरुण कुमार सहनी लाठी-डंडे और चाकू लेकर उनके घर में घुस आए.

उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र गणेश के साथ भी मारपीट की गई.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित घर से पांच हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर चले गए.

यह भी पढ़ें: बहेड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग

दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई काउंटर एफआईआर

दूसरे पक्ष की ओर से मुरैठा निवासी मिश्रीलाल सहनी की पत्नी संगीता देवी ने काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि 5 जुलाई को वह अपने पुत्र के साथ गांव के एक मंदिर जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में अमित झा, अविनाश ठाकुर, गणेश ठाकुर तथा दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया, गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया.

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पहले उक्त लोगों ने उपेंद्र सहनी के पुत्र लालू सहनी के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की थी.


विज्ञापन
Keshwendra Pratap Tha

लेखक के बारे में

By Keshwendra Pratap Tha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन